अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश रैकिंग में अम्बेडकरनगर जनपद ने शानदार प्रदर्शन किया है। विकास कार्यक्रमों में तीसरा एवं राजस्व कार्यक्रमों में आठवां स्थान हासिल कर समग्र रैकिंग में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति के आधार पर जनपद ने प्रदेश में तीसरा स्थान तथा राजस्व कार्यक्रमों की रैंकिंग में आठवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के परिणामस्वरूप जनपद अम्बेडकरनगर ने समग्र रूप से प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की यह उपलब्धि विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, विभागीय अधिकारियों के समन्वि...