अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रविवार को हेल्थ विभाग की ओर से प्रथम सम्बर्धन इकाइयों (एफआरयू) से भी निचली स्वास्थ्य इकाई में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का 1557 लोगों ने लाभ उठाया। इसमें 187 बच्चे, 557 पुरुष और 776 महिलाएं शामिल रहीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित मेले में जांच और इलाज कर दवाओं का वितरण किया गया। वहीं ऑपरेशन के लिए मरीज को चिन्हित कर हायर सेंटर रेफर किया गया। नोडल डॉ जय प्रकाश ने मेले का निरीक्षण किया। मेले में सबसे अधिक 311 बुखार के मरीजों का इलाज हुआ और नौ ऑरेशन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शिविर में 1221 मरीजों का उपचार, चार रेफर यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1592 मरीजो...