अंबेडकर नगर, अगस्त 5 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार ने मंगलवार को जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को परखा। सीएमओ ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने मरीजों के पंजीकरण, उपचार व्यवस्था और चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद दवा वितरण कक्ष पहुंचकर उपलब्ध दवाओं, वितरण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की। साफ सफाई, रिकॉर्ड संधारण और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर सीएमओ ने प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ सरल व्यवहार किया जाना चाहिए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीक...