अंबेडकर नगर, नवम्बर 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में पानी की आपूर्ति ठप होने और वार्डों में गंदगी की समस्या को लेकर हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ। सीएचसी अधीक्षक ने पानी की सप्लाई बहाल कराने के साथ ही वार्डों की साफ-सफाई कराकर मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराई। गौरतलब है कि सीएचसी में पानी की आपूर्ति बाधित होने के साथ ही मरीजों के भर्ती होने वाले सामान्य वार्डों में गंदगी का अंबार था। इसके चलते मरीजों को सामान्य वार्डों के बजाय मातृ एवं शिशु वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इस समस्या को हिन्दुतान में प्रमुखता...