Ambedkar Nagar News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, नवम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 870 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजेसुल्तानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बलरामपुर गांव में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान बलरामपुर निवासी दिलीप निषाद (20), राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.