Ambedkar Nagar News: साथियों ने जुटाए 70 हजार, मृतक कर्मचारी के परिजनों को सौंपी राशि
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। विकासखंड जहांगीरगंज के ग्राम पंचायत सगहापुर में तैनात सफाई कर्मचारी प्रेमसागर चौबे के आकस्मिक निधन से साथी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सफाई कर्मचारी संघ ने मानवीय पहल करते हुए मृतक की पत्नी को 70,500 रुपये की अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराई। बताया जाता है कि नैपुरा निवासी प्रेमसागर चौबे की बीते दिनों बीमारी के बाद आकस्मिक मौत हो गई थी। वह ग्राम पंचायत सगहापुर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। निधन की सूचना पर ब्लॉक मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत साथी को भावभीनी विदाई दी। इसके बाद कर्मचारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से 70,500 रुपये एकत्र किए। संघ के पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.