अंबेडकर नगर, अक्टूबर 30 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर छह रसूलाबाद हौजपट्टी में सात माह बाद भी मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो सका। सात माह पूर्व गली के इस रास्ते का निर्माण शुरू हुआ था, जो अधूरा पड़ा है। यह मामला रायल मैरिज हाल और कांजी हाउस के बीच दलित मोहल्ले का है।यहां पर पिछले सात महीने से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था परंतु आज तक सिर्फ एक तिहाई कार्य हो सका है। बाकी पूरे रास्ते की खुदाई कर के कार्य को छोड़ दिया गया है।स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी, चेयरमैन, सभासद व ई.ओ. से की फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग कोई ना कोई रोज गिर कर चोटिल हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...