Ambedkar Nagar News: साइबर ठगी के शिकार हुए युवके खाते में वापस कराई रकम
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। साइबर ठगी के शिकार भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी नीलेश कुमार को भीटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली। 23 सितंबर को उनके बैंक खाते से बिना जानकारी के 10,750 रुपये की रकम निकाल ली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर रकम वापस कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। उपनिरीक्षक घनश्याम सरोज और आरक्षी सुमित कौशिक ने संबंधित बैंक, साइबर सेल और अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित किया। पुलिस के प्रयास से ठगी की रकम को होल्ड कराया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी 10,750 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल बैंक को सूचना देने के साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.