अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। लेाक गायिका प्रतिमा यादव भारत सरकार की तरफ से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरेंगी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा प्रदर्शनी के तहत नगर के बीएन इंटर कालेज में शुक्रवार व शनिवार को व्याख्यान, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोक गायिका प्रतिमा यादव को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...