Ambedkar Nagar News: सांप काटने से दुकानदार की मौत
अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। भीटी थाना क्षेत्र के बीरापट्टी गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुकान में मिठाई सजाते समय एक दुकानदार को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बीरापट्टी निवासी रिंकू गुप्ता (45) रविवार सुबह अपनी दुकान पर रैक में मिठाई रख रहे थे। इसी दौरान रैक में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने की जानकारी होते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। दुकानदार मूल रूप से धरमगंज गांव का निवासी था और वह बीरापट्टी में रहकर दुकान कर रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.