Ambedkar Nagar News: सांड के हमले में युवक घायल, हालत गंभीर
अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। जलालपुर नगर के काजीपुरा स्थित रूहाबाद कब्रिस्तान रोड पर गुरुवार सुबह एक आवारा सांड के हमले में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है और नगर प्रशासन से आवारा सांडों को तत्काल पकड़वाने की मांग की गई है। नगर के मोहल्ला नीमताल निवासी मोहम्मद अयान (24) पुत्र स्व. अकबाल अहमद गुरुवार सुबह अपने काम से जा रहा था। जैसे ही वह काजीपुरा स्थित रूहाबाद कब्रिस्तान रोड पर पहुंचा, वहां घूम रहे एक आवारा सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाकर तत्काल जलालपुर के एक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.