अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर नगर के मोहल्ला नीमताल निवासी मोहम्मद अयान (24) सुबह अपने काम से जा रहा था। जैसे ही वह काजीपुरा स्थित रूहाबाद कब्रिस्तान रोड पर पहुंचा, वहां घूम रहे एक आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाकर तत्काल जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभासद इसरार अहमद समेत क्षेत्र के लोगों ने अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि रूहाबाद कब्रिस्तान रोड पर घूम रहे दोनों आवारा सांड़ों को पकड़वाकर गाेशाला भेजा जाए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सांड के हमले में युवक घायल, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- Mainpuri News: दो सगे भाइयों पर सांड ने किया हमला, घायल

हिंदी हिन्दुस्ता...