अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबौली महापारा गांव में एक अधेड़ महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि चंद्रावती (55) पत्नी कालीदीन गुरुवार की सुबह धान की निराई करने के लिए महापारा जा रही थी। रास्ते में उसे जहरीले सांप ने डस लिया। आसपास के लोगों ने चंद्रावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रावती के दो बड़े बेटों, दो बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि एक बेटी का विवाह अभी नहीं हुआ है। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खेत से लौट रही महिला को सांप ने डसा, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...