अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर , संवाददाता। बसखारी के डोडों एदिलपुर गांव में नहर किनारे विद्युत करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले 14 वर्षीय अंश के परिजनों से घटना के 14 दिन बाद प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा और ग्राम प्रधान आसिफ खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

घटना का विवरण मासूम की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। डोडों एदिलपुर निवासी सत्यदेव का 14 वर्षीय पुत्र अंश 20 अगस्त की शाम गांव के चार पांच बच्चों के साथ नहर किनारे बकरी चरा रहा था। घर लौटते समय बकरी हांकते हुए अंश बिजली के खंभे के पास पहुंच गया जहां वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के...