Ambedkar Nagar News: सराफा व्यवसायी को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अगस्त 26 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। हजपुरा बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी को नैली मोड़ के पास दबंगों ने घेरकर पीट दिया। पहले से घात लगाए हमलावरों ने चारपाई की पटिया से उसके सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से वह बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद साथी के साथ भागकर उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी विजय कुमार सोनी की हजपुरा बाजार में विजय ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीती रविवार शाम वह अपने एक मित्र के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पास बैग में कुछ आभूषण भी थे। नैली मोड़ के पास चार दबंगों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। दोनों किसी तरह भागकर एक चार पहिया वाहन में बैठकर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.