अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- Ambedkar Nagar News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले में वाहन चोरी पर लगाम कसने के अभियान में तुलसीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को पुलिस ने एक नेपाली युवक को धर दबोचा, जिसके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ में युवक ने कबूला कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बाइकें चुराता और सरहद पार नेपाल में जाकर बेच देता था। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और सीओ तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की टीम रात्रि गश्त और वाहन जांच में जुटी थी। 23 जुलाई को गनवरिया तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक रोका गया, जिसकी पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले, था...