अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जहांगीरगंज थाना के मंसूरगंज गांव निवासी एक किशोर की दोस्तों के साथ सरयू नदी में संग स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। किशोर के डूबने की घटना सीमावर्ती जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित बिड़हर घाट पर हुई। किशोर का शव करीब चार घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज गांव की दलित बस्ती निवासी प्रवीण पुत्र महादेव गौतम उम्र लगभग 15 साल रविवार को अपने दोस्तों के साथ स्नान के लिए बिड़हर घाट पुल पार कर संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित घाट पर गया था। जहां पर स्नान करने दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने ...