Ambedkar Nagar News: सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा, कटान भी तेज
अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। मानसून की सक्रियता और पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाके के बाशिंदों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। हालांकि अभी तक नदी का पानी तट से काफी नीचे है और कोई खतरा नहीं है, लेकिन जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गई है। आलापुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित होने वाले देवारांचल और अन्य तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी नदी खतरे और चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Munger News: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, मुंगेर में 32.98 मीटर पर पहुंचा पानी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.