Ambedkar Nagar News: सरयू खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर ऊपर
अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। टांडा क्षेत्र में घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद मांझा क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। मंगलवार को मांझा उल्टहवा के प्रमुख मार्ग पर नदी का पानी पहुंच गया। अवसानपुर में भी चारों तरफ बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी आबादी सुरक्षित है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मांझा उल्टहवा में सात पुरवे हैं। इनमें दिलशेर के पुरवे की स्थिति अलग नजर आ रही है। पुरवे के चारों तरफ घाघरा नदी का पानी बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल आबादी तक पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन चारों ओर पानी भरने से ग्रामीणों के सामने आवागमन और पशुओं के चारे का संकट खड़ा होने लगा है। क्षेत्र में धान की फसलें भी आंशिक रूप से पानी में डूबी नजर आ रही हैं。
पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.