अंबेडकर नगर, सितम्बर 9 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज संवाददाता। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर ने देवारांचल के ग्रामीणों की चिंता फिर बढ़ा दी है। मंगलवार को भी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। मांझा कम्हरिया और अराजी देवारा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है और कई स्थानों पर पानी बंधे तक पहुंच गया है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अराजी देवारा गांव के तीन पुरवों की आबादी के करीब भी पानी पहुंचने की आशंका है। फिलहाल पानी नदी के तट क्षेत्र के नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों को संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क कर दिया है। यह भी पढ़ें- Siwan News गुठनी: सरयू नदी का जलस्तर तीसरे दिन बढ़कर खतरे के निशान से पार सरयू का पानी बढ़ने से मांझा कम्हरिया, अराजी देवारा और सिद्धनाथ की कुटी क्षेत्र में खेत जलमग्न हो गए हैं...