अंबेडकर नगर, जुलाई 27 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। खेल निदेशालय के निर्देश पर जनपद में कार्यरत राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज जिला स्तरीय खेल चयन एवं ट्रायल का आयोजन छह अगस्त को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि ट्रायल में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एवं बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो तथा योगासन समेत अन्य खेलों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इस प्रतियोगिता में केवल पूर्ण रूप से सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Am...