Ambedkar Nagar News: सरकारी भूमि पर 30 वर्षों से कब्जे को टीम ने हटाया
अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के असमानपट्टी गांव में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर करीब 30 वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को हटाते हुए भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर रोपी गई धान की फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया गया। राजस्व अभिलेखों के अनुसार करीब साढ़े तीन बिस्वा भूमि हड़ोहर के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव निवासी राम उजागिर प्रजापति ने इस भूमि पर लंबे समय से कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी। राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइश कर सीमांकन कराया। इसके बाद लेखपाल एवं पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर से धान की फसल जोतवाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। लेखपाल रोहित कुमार ने बताया कि गांव निवासी दिनेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.