Ambedkar Nagar News: सरकारी भूमि पर लगाए पौधों को उखाड़ा, मुख्यमंत्री से शिकायत
अंबेडकर नगर, जुलाई 2 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। जलालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सेंठाकला में सरकारी भूमि पर लगाए गए पौधों को कथित रूप से उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अष्ट विनायक द्विवेदी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, प्रधान नीलम के पति शैलेंद्र पेशे से शिक्षक हैं, उन्होंने सरकारी खाली जमीन पर लगाए गए फूलों के पौधों को अनाधिकृत रूप से उखाड़कर फेंक दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण और वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही है, वहीं एक शिक्षक द्वारा हरियाली को नष्ट किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। अष्ट विनायक द्विवेदी पुत्र अशुतोष द्विवेदी ने अपनी शिकायत में कहा है कि यदि शिक्षक को इस प्रकार पौधे उखाड़ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.