Ambedkar Nagar News: सरकारी जमीन पर बनी दीवार को बुलडोजर ने ढहाया
अंबेडकर नगर, जुलाई 8 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर के मजरे पुरावा में मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजने से गांव में खलबली मची रही। नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय अगुवाई में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने रास्ते पर मौजूद दीवार को बुलडोजर से गिराया। पुष्पा पत्नी सन्तोष कुमार द्वारा तालाब की जमीन पर दीवार बनाकर घर की नींव डाली गई थी। गांव के ही राजेश पुत्र विक्रमाजीत ने बीते दिनों मामले की शिकायत टांडा तहसील प्रशासन एवं पुलिस के उच्चअधिकारियों से की थी। मंगलवार की शाम को टांडा के नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय, कानूनगों श्यामजीत ,लेखपाल अखिल कुमार के अलावां भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में रास्ते पर मौजूद दीवार को बुलडोजर से गिराया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: हदबंदी तोड़ पिलर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.