Ambedkar Nagar News: समाज में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी: मौलाना हुज्जत
अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित सदर इमामबाड़े में दिवंगत सैयद बाकर हैदर जैदी के इसाले सवाब के लिए मजलिसे बरसी का आयोजन किया गया। मजलिस को संबोधित करते हुए वसीका अरबी कॉलेज फैजाबाद, अयोध्या के मौलाना मोहम्मद हुज्जत ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारिक शिक्षा भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तकनीकी शिक्षा हासिल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान को बढ़ाने के साथ ही समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने लोगों से बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया।मजलिस से पूर्व शोरा-ए-कराम ने पेशख्वानी की। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.