Ambedkar Nagar News: समाजसेवी ने वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोजन कराया
अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। भियांव ब्लॉक के मठिया अम्बरपुर निवासी एवं जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे के नेतृत्व में समाजसेवियों ने अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को पौष्टिक भोजन कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह, शिवम, मंदीप, सच्चिदानंद मिश्र, सत्यम दूबे, सूरज गुप्त, राम सिंह, रामप्रताप सिंह तथा भारत सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना। बिपिन दूबे ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे परित्यक्त और असहाय माता-पिता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता की गोद में हम पलकर बड़े होते हैं, जीवन के अंतिम पड़ाव में उनका परित्याग करना बेहद दुखद है। यह भी पढ़ें- बुजुर्गों की गरिमा, सुरक्षा और कानूनी सश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.