अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शिक्षक दिवस पर जलालपुर के कुलहिया पट्टी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समाजवादी पार्टी के मुखिया के निर्देशानुसा इस कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अभिषेक सिंह ने किया। सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव की अध्यक्षता के आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। आयोजक डॉ अभिषेक सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होते हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Na...