अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- जमीन के सौदे में मुकदमा दर्ज Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। जमीन के सौदे में बैनामे के दौरान भुगतान की रकम दर्ज कराए जाने के बावजूद धनराशि नहीं मिलने और मारपीट व धमकी देने के आरोप में टांडा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव उबैद सिद्दीकी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एनटीपीसी के अवधेश पुत्र तुलसीराम और उसके भाई पवन भी शामिल हैं। पुलिस ने मौजा कदियापुर थाना अकबरपुर निवासी राम बहादुर सिंह पुत्र स्व. हौसला प्रसाद सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार ग्राम हुसैनपुर सुधाना, परगना व तहसील टांडा स्थित भूमि का सौदा आरोपियों से हुआ था। आरोप है कि 25 मई 2025 को उपनिबंधक कार्यालय टांडा में करीब 2 करोड़ 70 लाख 54 हजार रुपये में...