Ambedkar Nagar News: सपा की नीतियों व विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाएं: त्रिभुवन दत्त
अंबेडकर नगर, नवम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को रामनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर 'आओ मिलकर हम सब एक दीप जलाएं' कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त ने कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर विशेष प्रयास करें। कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.