Ambedkar Nagar News: सत्य और न्याय के रास्ते पर गुजारें जिंदगी: मौलाना नजर
अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में शबाब आलम के आवास पर शहवेज आलम के इसाले सवाब के लिए मजलिसे चेहलुम का आयोजन हुआ। मजलिस की शुरुआत तिलावते कलाम पाक से हुई। इससे पूर्व प्रख्यात शायर जफर आजमी ने पेशख्वानी कर खिराजे अकीदत पेश की। दिल्ली से आये मौलाना सैयद नजर मोहम्मद जैनबी ने कहा कि इंसान को अपनी जिंदगी सत्य, न्याय और इंसानियत के रास्ते पर गुजारनी चाहिए। कर्बला की घटना हमें हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.