Ambedkar Nagar News: सतर्कता से बचे महिला के प्राण
अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। टांडा कोतवाली पुलिस की सतर्कता के चलते मंगलवार को एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। प्रभारी निरीक्षक टांडा को महादेवा घाट के पास से एक महिला द्वारा नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना पर मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक वन्दना मौर्य व हमराह कांस्टेबल अभय गुप्ता ने गोताखोरों की मदद से महिला को नदी से सकुशल बाहर निकलवाया। महिला ने बताया कि कर्जदारों के दबावे के चलते से वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए विवश हो गई थी। पुलिसकर्मियों ने महिला को मिशन शक्ति केन्द्र टांडा लाया जहां पर उसे परामर्श देकर सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्दगी में दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पुलिस की सतर्कता बचे महिला के प्राण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.