Ambedkar Nagar News: सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया
अंबेडकर नगर, जुलाई 21 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रेडियंट अकादमी के छात्र-छात्राओं ने कस्बे के मध्य स्थित रामलीला मैदान जलालपुर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन से नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमिला यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़ेपुर के पर्यवेक्षण में हुआ। संगीत शिक्षक रणवीर श्रीवास्तव एवं प्रतिष्ठा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। छात्रों ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए विकाश निषाद, विमल कुमार समेत अन्य ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Am...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.