अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर के मानस नगर कालोनी में रास्ते का विवाद तूल पकड़ रहा है। विवाद पालिका और पुलिस की लापरवाही से बढ़ गया है। नगर पालिका के जलालपुर रोड के रेलवे क्रासिंग के रास्ते पर दीवाल खड़ा का आवागमन अवरुद्ध कर दिया दिया गया। ईओ से शिकायत पर केवल नोटिस चस्पा हुई। अतिक्रमण नहीं हटाया गया। आने जाने में परेशान लोगों ने दिवाल गिराने के प्रयास किया। इस पर भी कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। अपनी जमीन बताकर दिवाल बनाने वाले प्रिंस कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आने जाने में दिक्कत से परेशान नागरिकों ने फिर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र दिया।

शिकायती पत्र कलावती ने शिकायती पत्र में ईओ से मानस नगर कालोनी में जाने वाले रास्ते प...