Ambedkar Nagar News: सचल विज्ञान प्रदर्शनी को देख उत्साहित हुए बच्चे
अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ द्वारा विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रहे विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सचल विज्ञान बस प्रदर्शनी का शुभारंभ राजकीय इण्टर कालेज अकबरपुर परिसर में प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रताप यादव द्वारा फीता काट कर किया गया।
प्रदर्शनी का कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया है कि सचल विज्ञान प्रदर्शनी बस जनपद के 8 विद्यालयों में जाएगा इसी क्रम में 30 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आदर्श जनता इण्टर कालेज टाण्डा में सचल विज्ञान बस प्रदर्शनी दिखाया जाएगा। जिसमें उज्ज्वल भविष्य के लिए ऊर्जा बचाएँ विषय पर 20 स्वचालित व हस्त चालित प्रदर्श लगे हुए हैं, जिनका आनन्द विद्यार्थीगण हैण्डआन प्रयोग के द्वारा उठा सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.