अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- हड़ताल से सीएचसी में मरीजों को परेशानी Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। सीएचसी बसखारी में संविदा पर तैनात चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीजों को समस्याओं से दो चार होना पड़ा। सीएचसी पर तैनात सरकारी चिकित्सक ही ओपीडी को संपादित कर रहे थे। हालांकि सोमवार को कुल 716 मरीजों का ओपीडी में इलाज हुआ। सीएचसी पर सरकारी व संविदा पर लगभग दर्जनभर चिकित्सक तैनात है। मौजूदा समय में संविदाकर्मी चिकित्सक, एएनएम,सीएमओ समेत 62 कर्मचारी तैनात हैं। अन्य कर्मचारियों के साथ चिकित्सक डा पंकज मिश्र, डा अशफाक व डा दिनेश सिंह अन्य संविदाकर्मियों के साथ दो दिनों से तीन माह का बकाया मानदेय के साथ वेतन विसंगति को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल प्रबंधन पर समस्याएं ब...