Ambedkar Nagar News: संभावित बाढ़ से बचने के लिए व्यवस्थाएं बेहतर रखें: ओम प्रकाश राजभर
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के माझा कम्हरिया में घाघरा नदी के तट पर पहुंच कर मौके के जल स्तर का जायजा लिया। संभावित बाढ़ से बचने हेतु प्रबंधन व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने नदी तट पर कटान को रोकने हेतु परक्यूपाइन व जियो कस्टर्ड बैग की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। बाद में प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत आराजी देवरा के करिया लोना का पुरवा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ लाभार्थियों को सीधे मिल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.