अंबेडकर नगर, अक्टूबर 8 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के रेवई गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं जहरीला पदार्थ खाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेवई गांव निवासी प्रदीप सिंह 35 वर्ष पुत्र ब्रह्मदेव सिंह की बुधवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जलालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। हालत में सुधार न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से पर...