अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र में लगभग एक वर्ष से बाजार में विचरण करने वाली मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी मंडी के पास शव पाया गया। शव मिलने की सूचना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

पीड़िता का विवरण बसखारी बाजार में लगभग एक वर्षों से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात विक्षिप्त महिला लगातार विचरण कर रही थी। स्थानीय लोगों जैसे तैसे खाना पीना दे रहे थे। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी मंडी के पास वहीं विक्षिप्त महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। विक्षिप्त महिला को अचेत अवस्था में देखते ही...