अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता । इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर एकसारा गांव में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला। मृतका के भाई ने जीजा पर गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज सद्दरपुर भेज दिया। मृतका के भाई द्वारा अपने जीजा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के लिए तहरीर पुलिस को दी गयी है । पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर एक शहर निवासी रमेश गौड़ पुत्र रमापति की शादी वर्ष 2017 में बिंदु पुत्री राम कुशल के साथ हुई थी। दोनों से तीन बच्चे पैदा हुए। बुधवार सुबह रमेश गौड़ के घर रोने की आवाज आने पर जब ग्रामीण पहुंचे तो बिंदू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो ...