अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बीएड की छात्रा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में बीएड की छात्रा का नहर में मिला शवघटनास्थल पर पुलिस की उपस्थिति बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर निवासी अंशिका उर्फ प्रीती शर्मा (25) पुत्री प्रहलाद शर्मा सोमवार को अपने घर से नहर पर जाने के लिए साइकिल से निकली थी। जबकि नहर के किनारे उसकी साइकिल खड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ओमकार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाह...