अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के बैसरवा तालाब में सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चमुर्खा गांव निवासी पवन 24 पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पवन रोजाना सुबह घर से मॉर्निंग वॉक और दौड़ने के लिए निकलता था। सुबह वह घर से निकला था, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव बैसरवा तालाब में मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक पवन बचपन से ही अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: लापता युवक का तालाब में मिला शव 15 अगस्त को उसकी दादी रमपती का निधन हुआ था, जिसके बाद वह 16 अगस्त को दिल्ली से गांव आया था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मां का भी वर्...