Ambedkar Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अलीगंज थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे माता-पिता ,भाई ,पत्नी व एक अबोध बालक को छोड़ गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सद्दरपुर निवासी राम अवतार (28 वर्ष) व अमित कुमार पुत्रगण शिवपूजन मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। रात्रि में लगभग 8:00 बजे राम अवतार परिजनों के किसी बात से नाराज होकर छत के ऊपर स्थित अपने कमरे में चला गया और गमछे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा लिया। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं उतरा तो परिजन ऊपर गए और उन्हें घटना की जानकारी हुई उसे तत्काल ऊपर से उतारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.