Ambedkar Nagar News: संक्रामक पीड़ितों की लगी कतार, इलाज कराने में मरीज हुए बेजार
अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बारिश के सीजन में धूप हो रही है। मच्छरों और कीड़ों का भीषण प्रकोप है। विपरीत मौसम से लोग बीमार हो रहे हैं। मच्छर और मौसम जनित रोग से लोग पीड़ित हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग रही है। सभी सीएचसी के साथ संयुक्त जिला अस्पताल में मौसम और मच्छर जनित रोग के पीड़ित पहुंच रहे हैं। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, दाद, खुजली के पीड़ित अधिक हैं। इससे जहां औसतन तीन से पांच सौ की ओपीडी होती थी, वहां अब चार से छह सौ से अधिक की ओपीडी हो रही है। नगर के मीरानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस समय औसत से अधिक मरीजों का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है। इसी तरह बेवाना, पहितीपुर, ताराखुर्द, जमुनीपुर में भी सबसे अधिक मौसम जनित रोग के मरीज आ रहे हैं।
अच्छी व्यवस्था अच्छी बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.