Ambedkar Nagar News: श्रवण धाम का सर्वांगीणा विकास किया जाए: राम कुबेर
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। नगर के श्रवण धाम चिउटीपरा निवासी योग प्रशिक्षक राम कुबेर प्रजापति ने मुख्यमंत्री से पहितीपुर से श्रवण धाम होते हुए अन्नावां तक फोरलेन मार्ग निर्माण कराने की मांग की है। योग शिक्षक ने कहा है कि इस मार्ग की चौड़ाई कम है, इस पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में सड़क हादसे हो रहे हैं। श्रवण धाम से पांच सौ मीटर उत्तर मुसेपुर गिरंट में लम्बी झील है। 54 बीघा क्षेत्रफल में फैली है। बारिश में बाढ़ आ जाती है। यह झील पछी बिहार व नौका बिहार को तरस रही है। श्रवण धाम को पर्यटक स्थल बनाने का दावा किया गया है लेकिन इस धाम का समुचित विकास नहीं हो सका है। योग शिक्षक ने धाम का सर्वांगीण विकास करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.