अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के करमा जगदीशपुर में श्रम विभाग की तरफ से जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिक हितों में शासन स्तर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नये श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया और पुराने श्रमिकों को नवीनीकरण के बारे में बताया गया। सहायक श्रमायुक्त संतपाल ने बताया कि शिविर में लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए तथा श्रमिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। मौके पर श्रमिकों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...