Ambedkar Nagar News: श्रद्धा के साथ हुई पितरों की विदाई, ब्राह्मणों को दिया गया दान
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पितृपक्ष का समापन शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। अंतिम दिन जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने पितरों को नम आंखों से विदाई दी। साथ ही अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। पितृ विसर्जन के इस विशेष दिन पर अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, किछौछा और बसखारी समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने तर्पण, पिंडदान और हवन-पूजन कर अपने पूर्वजों का स्मरण किया। मान्यता है कि इस दिन तर्पण करने से भू लोक पर आए समस्त पितृ तृप्त होकर अपने लोक वापस लौट जाते हैं। आचार्य के अनुसार जिन लोगों को अपने पूर्वजों की देहावसान की तिथि ज्ञात नहीं होती, उन्होंने सर्वपितृ अमावस्या के दिन ही विशेष रूप से उनका श्राद्ध और पिंडदान किया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.