Ambedkar Nagar News: शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबकर मौत
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: विद्युतनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र अलीगंज के ग्राम पंचायत दहियावर के मजरा दरवेशपुर में रविवार सुबह शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर थाना अलीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत दहियावर के मजरा दरवेशपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (35) पुत्र कन्हैया लाल रविवार की सुबह लगभग सात बजे घर से शौच के लिए गांव के बगल स्थित बुढ़वा तालाब के पास गया था। शौच के दौरान सुरेंद्र कुमार का पैर फिसल गया, जिसके कारण वह तालाब में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तालाब से निकलने का प्रयास सुरेंद्र कुमार ने किया। इसमें वह कुछ कामयाब भी हुआ। हालांकि तालाब के किनारे पहुंचने से पहले तालाब में बने एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.