अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव के उपरांत किछौछा दरगाह भेड़िया भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाली गई। दंधिकांधव प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष उत्सव के दौरान रसूलपुर दरगाह भेड़िया विशाल और भव्य शोभायात्रा भ्रमण हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने भेड़िया मंदिर से पूजा अर्चना कर पालकी को कंधे रखकर शुभारंभ किया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित बेहद आकर्षक और सजीव झांकियां सजाई जाती हैं। डीजे के धुन के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं व भक्तों ने जयकारों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान हरिश्चंद्र निषाद, अम्ब्रेश निषाद, चन्द्रेश निषाद, चंद्रभान निषाद, मोनू, शिवबहादुर, राजेन्द्र प्रसाद निषाद, मुकेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: व...