अंबेडकर नगर, जुलाई 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के 2551 आंगनबाड़ी केंद्र पर लंबे समय से रिक्त चल रहे सहायिका के 105 व कार्यकत्री के दो पद पर शीघ्र ही तैनाती की जाएगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। रिक्त पदों पर तैनाती से लगभग बीस हजार बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं का शासन से संचालित योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ मिल सकेगा। जिले में मौजूदा समय में 2551 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनसे लगभग एक लाख 78 हजार बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाएं पंजीकृत है। जिले को कुपोषण मुक्त करने, छह वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा दिए जाने, गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने समेत कई अन्य प्रकार की योजनाएं केंद्र से संचालित होती है। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ दिलाने की जिम्मेदारी सुप...