Ambedkar Nagar News: शीघ्र ही नए भवन में संचालित होगा उप निबंधन कार्यालय
अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित उप निबंधन कार्यालय को शीघ्र ही नया भवन मिलने वाला है। साढ़े तीन करोड़ की लागत से अकबरपुर नई तहसील भवन के पीछे नए भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। हैंडओवर होने के बाद नए भवन में कार्यालय का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। इससे लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। साथ ही कई प्रकार की मुश्किलों से भी राहत मिलेगी। बीते वर्ष 16 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकबरपुर तहसील भवन के पीछे इसका शिलान्यास किया था। तीन करोड़ 55 लाख 67 हजार रुपये की लागत से निर्माण प्रारंभ हुआ। शुरुआती दौर में निर्माण में कुछ समस्याएं जरूर आईं, लेकिन निर्माण कार्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। मौजूदा समय में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बीते दिनों ही सीडीओ समेत अन्य जिम्मेदारों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.